क्या आपके डेरी फार्म में आपके पशु खुशहाल हैं? Dairy Animmal Comfort and its importance.


ब एक डेरी फार्मर अपना डेरी फार्म बनता हैं तो बड़े प्यार से हर छोटी से छोटी चीज का ख्याल रखके उसे डिज़ाइन करता हैं।  अपने अड़ोस पड़ोस से कुछ सीखता हैं, अपने दोस्तों रिस्तेदारो से बात करता हैं, अपने नजदीकी बड़े फार्म की मुलाकात लेता हैं, कृषि विद्यालय के डॉक्टर की मदद लेते हैं, लेकिन जो सबसे जरुरी हैं वो ज्यादातर भूल जाते हैं। 

डेरी फार्म में पशु खुशहाल हैं की नहीं ये पशु खुद तो नहीं बता सकते लेकिन हम उनका नजदीक से निरिक्षण करे तो हमें वो इशारे में जरूर बता सकते हैं। 

इजराइल के पशुपालन के तरीके ने साबित कर दिया हैं की अगर पशु के आराम का पूरा ध्यान दिया जाय  तो पशु 13000 लीटर दूध एक लैक्टेशन में दे सकता हैं। 

आप अपना फार्म कितनाभी सुन्दर बनाओ लेकिन अगर आपके फार्म में आपके पशु खुशाल नहीं हैं तो वो दूध देने वाले नहीं हैं।

तो सवाल होता हैं की पता कैसे करे की पशु खुशाल हैं की नहीं?

डेरी पशु के खुशाली को जानने के लिए ये 3 मापदंड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. बॉडी कंडीशनिंग स्कोर (BCS)
एक लेक्टेशन के दौरान पशु के शरीर में चर्बी की मात्रा कम ज्यादा होती रहती हैं. और ये बदलाव पशु के लेक्टेशन के अलग अलग पड़ाव के साथ होता हैं। तो हमें ये देखना हैं की किस समय पे पशु के शरीर में कितनी चर्बी होनी चाइये। इस प्रक्रिया के लिए हम 5 या 10 अंको वाली मापदंड पद्धति अपना सकते हैं।
बॉडी कंडीशनिंग स्कोर के बारे मैं हम विस्तार से आगे के ब्लॉग में बात करेंगे।
  

2. लोकोमोशन स्कोर (पशु के उठने, बैठने और चलने का तरीका)
ऐसा कहते हैं की जिस पशु का पैर सही वो पशु सही। 
लोकोमोशन स्कोर में हम जानेंगे की पशु के उठने, बैठने और चलने का तरीका कितना सही और गलत हैं , और आगे चल के और क्या नयी मुशीबत आ सकती हैं।  इस प्रक्रिया में हम अलग अलग बाजु से पशु को चलते देखते हैं और उससे तय करते हैं की पशु स्वस्थ हैं या नहीं।

3. पशु के संकेत

इस प्रक्रिया में हमें पशु को बारीकीसे देखना, सुनना और महसूस करना हैं। और इन्ही तीन बातो से हमें ये निष्कर्ष पे आना हैं की पशु बीमार तो नहीं या कुछ तकलीफ तो नहीं।  जितना आप पशु के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे उतना ही वो आपको अपने बारे में बताएगा।

अगर डेरी फार्म पे ये तीन चेकिंग तय समय पर होती रहे तो पशुपालक को अपने पशु के बारे में काफी महत्वपूर्ण बाटे पता चल सकती हैं।  और इस जानकारी के साथ पशुपालक बहेतर निर्णय ले सकते हैं.

याद रखिये अगर आपके पशु खुशाल होंगे तो ज्यादा मुनाफा कमा के दे सकते हैं।     
 
इस ब्लॉग सिरज के जरिये मैं आप लोगो तक पशुपालन के कई महत्वपूण मुद्दों पर चर्च करूँगा।   

ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करे

दिव्येश बुटाला
9408931345
dabutala@gmail.com

ટિપ્પણીઓ